देश

‘काशी में शिवालय दर्शन और अमेठी में नमाज अदा करते हैं कांग्रेसी’

 वाराणसी                                                                                                   
नागरिकता संशोधन कानून समर्थन में शनिवार को भाजपा की जनसभा में बतौर मुख्य वक्ता कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, सीएए का विरोध करने वालों कोई चरित्र नहीं है। कांग्रेस के नेता काशी में शिवालय दर्शन और अमेठी में नमाज अदा करते हैं।

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कपड़ा मंत्री ने कहा, 72 साल बाद भी कांग्रेस के पास जवाब नहीं है कि धर्म के आधार पर देश के विभाजन को उन्होंने क्यों स्वीकार किया। जबकि आज पूरा देश यह जानता है कि कांग्रेस ने यह बंटवारा राष्ट्रहित में नहीं बल्कि परिवार हित में किया था। उनके परिवार के सदस्य पार्टी के एक नेता को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे।

बिना नाम लिये प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए स्मृति ईरानी बोलीं, कुछ लोग पर्यटक के रूप में बनारस आते हैं। वे पैराशूट की राजनीति करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विपक्षियों के दुष्प्रचार से दूर रहकर सच को जानें। घर-घर जाकर राष्ट्रीय एकता, सम्प्रभुता और अखंडता का संदेश दें।

हमला
* सीएए पर बनारस में हुई जनसभा में ईरानी का कांग्रेस पर हमला।
* धर्म के आधार पर देश विभाजन पर कांग्रेस के पास जवाब नहीं।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment