मध्य प्रदेश

कान्हा पहुँचे धोनी का वन मंत्री द्वारा स्वागत

भोपाल

वन मंत्री  उमंग सिंघार की तरफ से आज कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक  एल. कृष्णमूर्ति ने सुप्रसिद्ध क्रिकेटर  महेन्द्र सिंह धोनी का गुलदस्ते से स्वागत किया।  मूर्ति ने वन मंत्री की ओर से उन्हें कान्हा टाइगर रिजर्व पर कॉफी टेबल बुक, कैप और पठनीय सामग्री भी भेंट की।  धोनी ने वन मंत्री का इसके लिए धन्यवाद दिया।  धोनी ने टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की प्रशंसा की।

 धोनी ने कहा कि उन्होंने पहली बार जंगल में प्रत्यक्ष रूप से बाघ और बाघ शावक देखा जिसका अनुभव काफी रोमांचकारी रहा।  धोनी ने कहा कि कान्हा टाइगर रिजर्व में उन्होंने और उनके परिवार ने बहुत एन्जॉय किया। उन्होंने कहा कान्हा टाइगर रिजर्व बहुत खूबसूरत है वह दोबारा भी आना चाहेंगे।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment