मनोरंजन

ऋषि कपूर की बड़ी बहन ऋतु नंदा का निधन

राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा का मंगलवार को निधन हो गया। वह 71 साल की थीं। ऋतु बॉलिवुड के दिग्गज कपूर खानदान से नाता रखती थीं। ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन उनके सगे भाई-बहन थे। वह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की समधन भी थीं। अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन ऋतु के बेटे निखिल नंदा की पत्नी हैं।

ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी बुआ के निधन के बारे में जानकारी दीं। उन्होंने पोस्ट में बुआ को लेकर अपने लगाव को जाहिर करते हुए उन्हें सबसे दयालु और कोमल दिल की इंसान बताया और यह भी लिखा कि अब ऐसे लोग नहीं मिलते हैं। उन्होंने बुआ की आत्मा की शांति की भी प्रार्थना की।

नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर ऋतु के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और लिखा, 'मेरी सबसे प्रिय व्यक्ति, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment