देश

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला

 लखनऊ                                                                         
उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को देर शाम तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें शामली व मैनपुरी में नए एसपी तैनात किए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रा की मौत के मामले में हटाए गए मैनपुरी के एसपी अजय शंकर राय को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है, जबकि एसपी शामली अजय कुमार को उनकी जगह मैनपुरी का एसपी नियुक्त किया गया है। गौतमबुद्धनगर में एएसपी नगर के पद पर तैनात वर्ष 2004 बैच के आईपीएस विनीत जायसवाल को एसपी शामली नियुक्त किया गया है। 

अनुष्का की मौत मामले की जांच में देरी पर मैनपुरी के SP को हटाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मृत्यु के मामले की पुलिस विवेचना में देरी को बेहद गम्भीरता से लिया है। उन्होंने जिले के एसपी अजय शंकर राय को तत्काल प्रभाव से हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। शामली के एसपी अजय कुमार को मैनपुरी का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

>

About the author

info@jansamparklife.in

Leave a Comment